बरेली। सब्जी बेचकर घर वापस लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी इलाज के दौरान कई महीनो बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद हुसैन पुत्र अहमद हुसैन की बीती रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई मृतक के घर वालों ने बताया कि मोहम्मद हुसैन कैंट थाना क्षेत्र में लाल फाटक के पास सड़क किनारे ठेले पर सब्जी बेचता था और 27 जून को वह रोजाना की तरह अपने ठेले पर सब्जी बेचने गया था जहां से रात में घर वापस लौटते समय तेजी से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी वह गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाली बाइक को रोकने की कोशिश की तो उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मृतक के घर वालों को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लंबे इलाज के बाद मोहम्मद हुसैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 21 सितंबर को सुबह उसने तोड़ दिया मृतक पांच बेटों और तीन बेटियों का पिता था उसकी पत्नी का नाम हाफ़िज़न है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।