बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में मुख्यालय बदायूँ रोड अनुपम नगर में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पूर्व में किये कार्यो की विंदु वार समीक्षा हुई। बरेली आगमन पर बैठक में शामिल राष्ट्रीय सँयुक्त महासचिव विपिन जौहरी का स्वागत किया गया, उन्होंने कहा समाज के लोगों को असली और सबसे पुराने राष्ट्रीय संगठन से जुड़ना चाहिए, तभी समाज और संगठन दोनों मजबूत होंगे।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली संगठन में फेरबदल कर श्यामदीप सक्सेना को जिला महासचिव और माया सक्सेना को जिला कोषाध्यक्ष, और श्वेतांक सक्सेना को युवा महासचिव बनाया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, विधान रॉय, सन्तोष सक्सेना, संयुक्त सचिब सुनील कुमार सक्सेना, महिला महासचिव मंजू लता सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अतुल सक्सेना, महा. महासचिव मनोहर लाल जौहरी, महा. कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, रजनी सक्सेना, यश सक्सेना, अजीत सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, शिवाजी सक्सेना आदि शामिल रहे। अन्त में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की।