बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 55 वर्षीय शिव देई पत्नी घनश्याम व उनका बेटा संजीव शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, शिव देई के पैर में चोट लगी थी। वह बेटे संजीव के साथ मोटरसाइकिल से गांव भगवंतापुर पट्टी बंधवाने जा रही थीं। रास्ते में गांव भडसर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शिव देई को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।