बरेली। अटल बिहारी हिन्दू फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नदीम इकबाल को सौंपी। वहीं, डॉक्टर शाहब उद्दीन को अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव, अफसर खान को प्रदेश सचिव और पॉप सिंगर हरजीत सिंह शानू को अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव बनाया गया। इसके अलावा आज़म खान को अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बरेली का पद दिया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि “सामाजिक एकता, अखंड भारत और एक देश-एक राष्ट्र” की अवधारणा को मजबूत करने में मुस्लिम समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता की मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नदीम इकबाल ने तथा अटल बिहारी हिन्दू फाउंडेशन की ओर से सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।