बरेली। महाराष्ट्र के मुंबई में हुई थर्ड नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बरेली जनपद के तहसील बहेड़ी गांव रूपपुर रहने वाले प्रत्यांश सिरोही ने वजन 65 +70 बर्ष 15 उम्र कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया प्रत्यांश के पिता वीरपाल सिंह खेती करके जीवन यापन करते हैं वहीं बेटे प्रत्यांश को जूडो कराटे का बचपन से शौक रहा उन्होंने शुरुआत अपने प्रारंभिक शिक्षा के दौरान अपने स्कूल उड़ान वर्ल्ड स्कूल से कराटे मास्टर दीपक कुमार से कराटे सीखना शुरू किया प्रत्यांश इससे पहले कोलकाता में बेंगलुरु में गोवा में मेरठ में मुरादाबाद नैनीताल लालकुआं में भी भाग ले चुके हैं प्रत्याश देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना चाहते हैं प्रत्याश लगातार कराटे का अभ्यास करते हैं उनके कराटे कोच दीपक कुमार ने बताया प्रत्यांश आगे होने वाली इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे।