उझानी। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है ताजा घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नर्सुल्ला पुर में बीती रात लगभग 12 :30 बजे अज्ञात चोरों ने चाचा व भतीजे के मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली है । ग्राम नर्सुल्ला पुर निवासी सत्यभान सिंह व अर्जुन यादव रिश्ते में सगे चाचा भतीजे हैं दोनों एक ही घर में रहते हैं लेकिन कमरे अलग अलग हैं । बकौल अर्जुन रोज की तरह वह अपने परिजनों के साथ अपने कमरे में सो रहे थे बीती रात लगभग 12 :30 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर उसके कमरे से 01 दो तोले का सोने का हार,01 लड़, 02 सोने की अंगूठी सहित कमरे में रखी 24000 ₹ नगदी चुरा कर ले गए तथा चोरों ने उसके चाचा सत्यभान के कमरे को भी निशाना बना कर 02 जोड़ी पायल,01 जोड़ी झाले व 6000₹ नगदी चुराकर ले गए । इस मामले में जानकारी करने पर उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया पीड़ित द्वारा सूचना मिलने पर मैंने घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण कर लिया है घटना की जाँच की जा रही है। इससे पूर्व 2 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संजरपुर में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेबर व नकदी चोरी कर ली थीं लेकिन उसका भी आजतक कुछ पता नहीं चला !