राजकीय महाविद्यालय में भाजपा विधायक ने 483 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किए, खुशी से झूमे
बदायूं।।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत कुल 483 छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर टेबलेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने टैबलेट वितरित करने के बाद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की तकनीकी दक्षता व बौद्धिक सशक्तिकरण की दिशा में टेबलेट लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया,कि वह टेबलेट के माध्यम से सूचना तकनीकी की दुनिया में छलांग लगाकर अधिक से अधिक ज्ञानवर्धन करें। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि का स्वागत डिजी शक्ति जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने माल्यार्पण कर किया। समारोह शाम पाँच बजे तक चलता रहा जिसमें प्रत्येक लाभार्थी का डिजी शक्ति पोर्टल पर टेबलेट प्राप्त करते हुए का फोटो अपलोड कर सत्यापन किया गया। टेबलेट प्राप्त करने के बाद छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ श्रद्धा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सार्थक सिद्ध हो, इसकी जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी है। डॉ गुप्ता ने टेबलेट के दुरुपयोग की संभावना आशंका व्यक्त करते हुए अपील किया कि विद्यार्थी इसका सदुपयोग कर अपने व्यक्तित्व का विकास करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। डॉ हुकुम सिंह, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ जुनेद आलम ने तकनीकी सहायता प्रदान किया। डॉ सतीश सिंह यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, आराध्या मिश्रा, नेहा शर्मा, सरिता यादव, ज्योति सागर, अनन्या मिश्रा आदि ने शान्ति व्यवस्था बनाने में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया। समारोह के आयोजक डॉ सचिन राघव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रेमचन्द, डॉ सरिता, डॉ प्रियंका, डॉ ज्योति विश्नोई, संजीव कुमार शाक्य आदि उपस्थित थे।













































































