बरेली। जिला प्रशिक्षण शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने मीरगंज विकास क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरई दलपतपुर पहुंच कर विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारों से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। टीम ने छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मीरगंज में चल रहे प्रशिक्षण का भी अनुश्रवण किया। टीम के सदस्य डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने विभिन्न खेल गतिविधियां कराई तथा भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। उन्होंने एफएलएन की ट्रेनिंग ले रहे अध्यापकों को भी संबोधित किया। डायट प्रवक्ता डॉ कृष्ण कुमार ने भाषा तथा गणित की बारीकियां से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। डायट प्रवक्ता महेंद्र पाल तथा सूर्य प्रताप सिंह ने विज्ञान लैब में संरक्षित किए गए छोटे जानवरों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने इंस्पायर अवार्ड के लिए बनाए गए विज्ञान के मॉडल भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा, विमलेश गंगवार, डॉ रोहिताश कुमार गंगवार, सुमन आर्य, प्रियंका श्रीवास्तव, मानसी अग्रवाल, साक्षी सिंह, पूजा शर्मा, सोनम चक, रेहान, विष्णु शरण, रुक्मणी तथा विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।