बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव ढड़ूंमर पर तैनात राजस्व लेखपाल न जाने से ग्रामीण काफी परेशान है। साथ ही गांव के विकास कार्य भी बाधित हो रहे है। लेखपाल के स्थानांतरण कराए जाने की मांग डीएम से की है। गांव के ग्राम प्रधान श्रीमती अंजू गौतम के पति महेंद्र कुमार गौतम ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत ढ़डूमर पर तैनात राजस्व लेखपाल ने विकास कार्यो में बाधा डाल दी है। गांव में पिछले चार साल पुरानी विरासत होने को है। जिसको लेकर कई बार कहा गया है। उक्त लेखपाल आय, जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदनों में बिना सुविधा शुल्क के रिपोर्ट नही लगाता है। सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रमाण पत्र को निरस्त कर देता है। जिसके कारण लोगों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल पाते है। उन्होने लेखपाल की जांच कर अन्य जगह पर स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है।