बिल्सी। आज रविवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम एसके सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें बकरीद का पर्व और सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। ईद का पर्व शांति पूर्वक मनाएं जाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी जाति-धर्म का पर्व हो सभी को शांति पूर्वक मनाना चाहिए। इसलिए कोई ऐसा कदम न उठाएं। जो किसी को परेशानी का कारण बन जाएं। उन्होने कहा कि कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार ईदगाह पर नमाज अदा नहीं होगी। केवल मस्जिदों में पांच लोग ही ईद की नमाज अदा कर सकेगें। उन्होने कहा कि इस बार भी सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। जो भी व्यक्ति शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के विरुध्द काम करेगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि देश में अभी तक कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिससे सभी को कोव़िड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। इस मौके पर कोतवाल धीरज सोंलकी, एसआई सुनील कुमार, अनिल राणा, आफताब अली, गंगा सिंह, ग्राम प्रधान मुजाहिद खां, डा.हैदर अली खां, अबरार खां, भुवनेश कुमार, अकरम कुरैशी, साविर अली आदि मौजूद रहे।