बदायूं में श्री सर्व वैश्य गरिमा मंच की स्थापना दिवस पर कार्यकारणी विस्तार का कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2025-09-15 at 5.23.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। श्री सर्व वैश्य गरिमा मंच की स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकारणी विस्तार का कार्यक्रम गुरुद्वारा हॉल में हुआ।।मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के द्वारा मां शारदे एवं समाज के महापुरुषों के दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर पुष्प माला पहना कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा समाज को संगठित होने की बहुत आवश्यकता है समाज में ऐसे कार्यक्रम समाज के उत्थान के आवश्यक है मै समाज साथ हूं मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां में तेरहवीं भोज की परम्परा में बदलाव लाकर सूक्ष्म स्तर पर किया जाना चाहिए साथ रात्रि में विवाह पद्धति को बढ़ावा नहीं देना चाहिए बल्कि दिन में विवाह सम्पन्न करने पर जोर देने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम में कार्यकारणी विस्तार में प्रदेश महामंत्री पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारती एवं प्रदेश मंत्री के पद पर संजीव गुप्ता उझानी मनोनीत किया गया । साथ ही युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर ध्रुव देव गुप्ता एवं सर्वेश चंद्र गुप्ता को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया , प्रदेश महासचिव शैलेश माहेश्वरी जो मनोनीत किया गया । बदायूं जिले के पद पर
राजीव गुप्ता संत मोटर्स एवं योगेश वार्ष्णेय बिल्सी को जिला महामंत्री बनाया गया। नगर कार्यकारणी में नगराध्यक्ष भगवान स्वरूप गुप्ता भोले, नगर महामंत्री नितिन गुप्ता विजय गुप्ता सर्राफ नगर कोषाध्यक्ष बदायूं अखिल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया । इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अजय गोयल कृष्णदेव चाणक्य संजीव गुप्ता रविन्द्र वार्ष्णेय राकेश गुप्ता शिव शंकर गुप्ता राजीव वैश्य अखिलेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता योगेश वार्ष्णेय दिलीप गुप्ता एड अरविंद गुप्ता एड सुधीश गुप्ता नवनीत गुप्ता आकाश कुमार गुप्ता शिवम गुप्ता अनुज गुप्ता शिवनारायण वैश्य नितिन गुप्ता भास्कर गुप्ता राकेश रमण गुप्ता ओमकार गुप्ता महेश चंद्र गुप्ता भगवान स्वरूप गुप्ता रोहित गुप्ता उत्कर्ष गुप्ता विनय गुप्ता आमोद गुप्ता अजीत गुप्ता ऋषभ गुप्ता मुकेश गुप्ता आदि सैकङों की संख्या में उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights