उझानी।नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 86 वें दिन प्रातः 10:00 बजे नागेंद्र सिंह सोलंकी प्रमोद सिंह सोलंकी, धीरपाल सिंह सोलंकी, ओमेंद्र सिंह सोलंकी और मुनेंद्र सिंह सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर का आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में दिनांक 22 सितंबर 2025 को बदायूं प्रशासन को दूषित पानी के नाले के डायवर्जन की कार्य योजना प्रस्तुत करनी है बदायूं प्रशासन द्वारा कार्य योजना प्रस्तुत करने के बाद ही संघर्ष समिति निर्णय लेगी कि आगे आंदोलन का क्या रूप होगा। धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन,जिला कांग्रेस सचिव वीरपाल सिंह यादव लोकेश गौड ने कहा कि सत्याग्रह, क्रमिक अनशन,धरातल पर जब तक काम शुरू नहीं होगा चलता रहेगा और कांग्रेस पार्टी इन सभी कार्यक्रमों में ग्राम वासियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह , योगेंद्र सिंह सोलंकी अमर सिंह ,अरविंद सिंह कैलाश, गंगा चरण कश्यप, धर्मपाल सुनील ,राज बहादुर, अमर सिंह, मानव ठाकुर, विशाल ठाकुर, अनुराग ठाकुर रितेश ,मोतीराम ,भगवान दास, धर्मेंद्र राम सिंह ,रणवीर, कृपाल, शैलेंद्र कुमार सोलंकी आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।