बदायूं। कुमारतनय वैश्य सभा, कुमारतनय वैश्य युवा संगठन, कुमारतनय महिला संगठन एवं दैवीय आपदा कोष के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुमारतनय वैश्य महासभा समिति के प्रधान कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में आगामी स्थानीय कार्यक्रमों के साथ-साथ आगामी वर्ष में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महासभा समिति के वरिष्ठ संरक्षक बद्री नारायण, महामंत्री अमर वैश्य, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, परामर्शक अशोक भारतीय , संगठन मंत्री अरविन्द कान्त, सह-कोषाध्यक्ष सुनील वैश्य, सभा अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष किशोर वैश्य, युवा संगठन अध्यक्ष पल्ल्व वैश्य, मंत्री प्रखर वैश्य , महिला संगठन अध्यक्ष पूनम वैश्य, मंत्री मंजू वैश्य, पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा रेखा वैश्य सहित सभा, युवा संगठन एवं महिला संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में बैठक का समापन “जय कुमार कार्तिकेय” के उद्घोष के साथ किया गया।