बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों में वांछित अपराधी भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल (UP25CK3120) को रोका, जिसमें सवार दो युवक कागज़ नहीं दिखा सके। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक साथी पप्पू उर्फ आरिफ का नाम बताया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर उसकी दुकान से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी मो. वाशिफ पुत्र वाहिद निवासी मंडनपुर जनूबी, मो. सगीर उर्फ छोटे पुत्र जमा खां निवासी मंडनपुर जनूबी, पप्पू उर्फ मो. आरिफ पुत्र अब्दुल रजा निवासी शेखूपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर सस्ते दामों में बेचते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर, उनि राजेश कुमार सिंह, उनि दिनेश राणा, हेका कपिल कुमार, हेका सरजीत व कांस्टेबल विशू बालियान शामिल रहे।