बदायूँ पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम से पहले ही युवा कांग्रेस प्रदेश कोर्डिनेटर बरेली प्रभारी शफी अहमद को देर रात पुलिस द्वारा घर पर नजरबंद कर दिया गया नजरबंद पर शफी अहमद ने कहा कि अब भाजपा के लोग चाहे पुतला फूंक चाहे नेता विपक्ष राहुल गांधी की गाड़ी रोके उनको कोई रोक टोक नही जहां विपक्ष द्वारा कोई कार्यक्रम करना हो वहां तुरन्त गिरफ्तार या नजरबंद कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कहा कि यदि पुलिस को रोकना ही है तो उन गुंडों को रोका जाए जिन्होंने राहुल गांधी के काफिले पर हमला किया। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अपने नेता पर हुए हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी ने भी विचार रखे