बदायूं।।राजकीय महिला महाविद्यालय में आज उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई| जिसमें “हिन्दी भाषा का महत्व और भविष्य”पर गहन विचार व्यक्त किए गये | जिनमें विभिन्न कालेजों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीशनल एसपी विजयेन्द्र द्विवेदी रहे| अध्यक्षता दीपक सक्सेना राजकीय ठेकेदार ने की | एडीशनल एसपी विजयेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आज हिन्दी भाषा का सम्मान हर विभाग में है, हमें हिन्दी का महत्व हर किसी को बताना चाहिए और अपने बच्चों को भी हिन्दी के इतिहास के बारे में बताना चाहिए| अंग्रेजी पढ़ो लेकिन हिन्दी का भी मान सम्मान बनाये रखो तो ज्यादा अच्छा होगा | समिति संरक्षक दीपक सक्सेना ने कहा प्रचार समिति हमारी हिन्दी पखवाड़ा मना रही है और लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक कर रही है जिससे लोगों तक हमारी बात पहुंच सकें और हिन्दी का प्रचार प्रसार हो सके| भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक सुरेन्द्र नाज और प्रणव मिश्रा रहे | भाषण प्रतियोगिता में पूर्णिमा सक्सेना प्रथम ,सना परवीन द्वितीय,अनमता इस्लाम तृतीय स्थान पर रही | कार्यक्रम में 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया | सभी को सम्मान पत्र दिया गया | कार्यक्रम में प्रणव मिश्रा, सुरेन्द्र नाज,पवन शंखधार, षट्वदन शंखधार,ज़ुबैर खान ,वंदना मिश्रा ने काव्य पाठ भी किया | कार्यक्रम का संचालन षट्वदन शंखधार ने किया| कार्यक्रम में काशीनाथ वर्मा,प्रदीप दुबे, आदि ने भी विचार रखें| कार्यक्रम में डां वंदना मिश्रा, अर्चना पांडे,डां सतीश कुमार,डां ब्रजेश कुमार,ऋषभ भारद्वाज,डां भावना,डां सरिता गौतम आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा ।