बदायूं।। ऐस (पी.जी.) इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी में पंजा लीग व टग आफ वार प्रतियोगिता का शुभारम्भ काॅलेज डायरेक्टर इंजी रचित गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत से पहले रचित गोयल द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडीटेशन व मोटीवेशन क्रिया करायी गयी। जिससे छात्र-छात्राओं में भरपूर उत्साह बना रहे और प्रतियोगिता को आनन्द के साथ खेले। पंजा लीग में काॅलेज के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पंजा लीग में 42 छात्रों एवं 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्राओं में आरती बी0एस0सी0, सुषमा बी0एस0सी0 व छात्रों में अब्दुल अहाद-बीसीए, दीपक बी0एस0सी0 विजेता हुए। इसके साथ ही टग आॅफ वार में 96 छात्रों एवं 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों की टीम में गोरिल्ला किंग व छात्राओं की टीम में साविया टीम विजेता रहे। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मैडल, सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर इंजी रचित गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में ऐसे ही प्रगति करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन नवनीत यादव, शरद पटेल, सुचित गुप्ता द्वारा किया गया इसके साथ ही प्रशान्त, अजय, कपिल, शैलेन्द्र, हुकुम सिंह, नितिन, पीयूष, आंचल पटेल उपस्थित रहे।