बरेली। बरेली कॉलेज के मस्टर रोल सफाई कर्मचारियों ने अपनी पुनः बहाली की मांग उठाई है। उन्होंने जिला अधिकारी को को एक मांग पत्र दिया है दिलीप , राजू , आलोक का कहना है कि उन्होंने कॉलेज में वेतन (न्यूनतम वेतन) वृद्धि एवं ईपीएफ/ईएसआई लागू करने की मांग की थी, जिसके बाद जून माह में उन्हें 9 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने शांति पूर्वक आंदोलन भी किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा झूठी रिपोर्ट भेजकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे आज भी न्याय की उम्मीद में हैं और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उन्हें पुनः बहाल किया जाए। मांग करने वाले में दिलीप , राजू , आलोक कुमार , संजीव , मुकेश , रघुवीर, संदीप, नितिन, अरविंद कुमार।