मुजरिया ।मुजरिया चौराहा पर उझानी की ओर से चौराहे पर हाईवे किनारे बरसात का पानी जलभराव पूरी तरह से भरा हुआ है जिससे वहां बनी दुकानों पर क्षेत्र के ग्राहकों का आवा गबन भी बाधित हो रहा है ऐसी स्थिति में मुजरिया चौराहे पर दुकानदारों व ग्राहकों के साथ संक्रामक रोगों का पनपना जारी है मलेरिया डेंगू वायरल बैक्टीरिया और वायरस रोगों का होना वहां के लोगों में एक आम बात बन गई है सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई की तो बात छोड़ें जबकि मौजूद मुजरिया चौराहा पर दो ग्राम पंचायत का क्षेत्र है जिसमें एक अलीगंज विचोला दूसरा जो जीजाहाट मुजरिया दोनों के सचिव कुलदीप शर्मा है इन्होंने आज तक साफ सफाई का पानी के जल भराव की कोई भी सुध नहीं है ऐसे में प्रतीत होता है मुजरिया थाना गेट के ठीक सामने दूसरी और हाईवे पर जल भराव है पुलिस भी पूरी तरह से मौन है जनता में आक्रोश पैदा है की सरकारी मशीनरी मनमानी कर रही है स्वास्थ्य विभाग को देखा जाए तो किसी प्रकार का कोई कर्मचारी द्वारा प्रतिक्रिया अमल में नहीं लाई जा रही है ऐसी स्थिति में दिन-ब-दिन संक्रामक रोगों को बढ़ावा मिलता जा रहा है लोगों का जनजीवन खतरे में पड़ा हुआ है