ईद उल अजहा व कांवड यात्रा को लेकर हुई पीस कमेटी की मीटिंग

ea0a6847-3019-44f9-bb85-88a9fb035976
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।त्यौहारों के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में एसडीएम व सीओ ने थाना प्रांगण में पीस कमेटी की मीटिंग की जिसमें नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को एसडीएम लाल बहादुर व सीओ गजेंद्र श्रोत्रिय ने आने वाले कांवड यात्रा व ईद उल अजहा को लेकर कोतवाली प्रांगण में नगर के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की जिसमें सी०ओ गजेंद्र श्रोत्रिय ने कहा कि कोविड को ध्यान में रखते हुए ईद उल अजहा (बकरीद) पर बन्द जगहो पर कुर्बानी की जाये।बकरीद पर मस्जिदो में ईद की नमाज सिर्फ पाँच लोग ही अदा करें साथ ही कोई भी नई परम्परा डालने की कोशिश न करे।


एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि जिस तरह कोविड को ध्यान में रखते हुए पिछली साल त्योहार मनाये गये थे उसी तरह इस साल भी त्योहार मनाए जायेंगे।साथ ही एसडीएम ने कहा पिछली साल की तरह इस साल भी कांवड यात्रा नहीं निकाली जायेगी।वहीं नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी से कहा बकरीद पर साफ-सफाई व पानी व्यवस्था का विशेष तौर पर ध्यान दें।
इस मौके पर हाफिज मनाजिर खां,हाफिज कुददूस साहब,हाफिज आफताव साहव,हाफिज फरमान साहव,ग्रीश पाल सिसौदिया,सतेंद्र साहू,किशन यादव,हाफिज शाह आलम,हाफिज रिजवान,जमीर खाँ,इसरार खाँ,अनवर खाँ,बब्लू अन्सारी,शाह आलम गाजी,रामा देवी,धर्मवीर,रिजवान प्रधान समेत काफी गणमान्य नागरिक मौजूद रह।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights