बिल्सी। कछला-मुजरिया मुख्य मार्ग से तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ को जाने वाला संपर्क मार्ग विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण काफी जर्जर हो गया है। जिसपर आएं दिन दोपहिया वाहन फिसल कर गिरते रहते है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों में रोष है। गांव नैथुआ निवासी मोहम्मद मियां, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, हरवेश यादव, संतोष कुमार, दीपक सक्सेना, संजय कुमार यादव, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि कछला-मुजरिया मुख्य मार्ग से उनके गांव की करीब दो किलोमीटर की दूरी है। मगर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनके गांव का संपर्क मार्ग इन दिनों काफी जर्जर हो गया है। जिसपर उखड़ी पडी गिट्टी से लोग लगातार घायल हो रहे है। उन्होने मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर आज तक किसी ने इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे उनमें रोष है। उन्होने डीएम से शीघ्र इसका निर्माण कराएं जाने की मांग की है।