इस्लामनगर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदौई में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के ब्लॉक महासचिव मोहम्मद खान द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। जिस पंचायत को कराने में जिला संगठन मंत्री उदयवीर यादव एवं उनके प्रतिनिधि हेमंत नागर की अहम भूमिका रही। संगठन मंत्री द्वारा एक ही दिन में चंदौई एवं इस्लामनगर में पंचायत का सफल आयोजन कराया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंखधार जिला महिला जिला अध्यक्ष गायत्री देवी संभल जिला प्रभारी झाझन सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मास्टर जिला उपाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा युवा मंडल उपाध्यक्ष दलबीर सिंह युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव तहसील प्रभारी सहसवान हरिश्चंद्र आर्य ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष संभल राजेश्वर सिंह यादव विलास महासचिव इस्लाम नगर महमूद खान न्याय पंचायत अध्यक्ष चंदौई लल्ला खान ग्राम चंदौई जफर अहमद ग्राम उपाध्यक्षचंदौई अफजल खान वक्ताओं सहित पंचायत में सैकड़ो किसान मौजूद रहे।