उझानी पालिका का दूषित पानी रोकने को क्रमिक अनशन 80 वें दिन भी जारी
उझानी।।नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 80 वें दिन प्रातः 10:00 बजे राजाराम जाटव, छोटेलाल जाटव ,तेजेंद्रपाल कश्यप कमल प्रताप सोलंकी और योगेंद्र सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव , जिला सचिव अशोक कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत खान उर्फ अन्ना भाई,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर बैठे संघर्ष समिति के सदस्यों का आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज क्रमिक अनशन पर हमारे संघर्ष समिति के साथीगण अनशन पर बैठे हैं यूं यह लोग अधिकतर व्यवस्था में ही भागते रहते हैं इन साथियों का बहुत-बहुत आभार ,उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद नाले के दूषित पानी के डायवर्जन का काम तेजी से शुरू हुआ है शासन और प्रशासन से आंदोलनकारी और कांग्रेसी यही अपेक्षा करते हैं कि जल्द से जल्द इस दूषित पानी से ग्राम वासियों को छुटकारा मिले और काम धरातल पर शुरू हो जाए। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव ने शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत खान उर्फ अन्ना भाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने कहा कि जिस तरह से सब ग्रामवासी इस ऐतिहासिक आंदोलन में ग्रामवासी आंदोलनकारी, कांग्रेसी महात्मा गांधी के सिद्धात को मानते हुए जिस धैर्य के साथ सत्याग्रह कर रहे हैं इन सभी को बहुत-बहुत साधुवाद।
धरना स्थल पर छोटेलाल, सुखराम प्रमोद सोलंकी, दीपू सोलंकी, राजा राम राम सिंह, अमर सिंह, कृष्ण पाल फूल सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह देव कुमार ,रणवीर, यश सोलंकी संजय लाल, सोहनलाल कश्यप वीरपाल सिंह ,रामवीर, सुनील कुमार आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।













































































