दिल्ली सब्जी मंडी में चार मंजिला इमारत ढही, मलबा कई वाहनों पर गिरा, 14 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

Screenshot 2025-09-09 183242
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सब्जी मंडी थाना इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दो सौ गज में बना यह मकान काफी दिन से खाली पड़ा था और घटना के समय भी उसमें कोई मौजूद नहीं था। दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 3.05 बजे सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल, स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उस समय राहत महसूस की जब पता चला कि निगम ने जर्जर इमारत को खतरनाक घोषित किया हुआ था और इसमें कोई रह रहा था। मलबे की चपेट में आने से आस पास खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। मलबा की वजह से आस पास के घरों में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights