विवादों के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे शो में, को-कंटेस्टेंट ने लगाए गंभीर आरोप

Screenshot 2025-09-09 183000
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों एमएक्स प्लेयर पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकृति नेगी के बीच वार्तालाप चल रही है। इसमें आकृति एक्टर पर कुछ आरोप लगाती दिख रही हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आप ऐसे ही श्लो हैं?
एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो से जुड़ा एक प्रोमो जारी हुआ है। इसमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आकृति नेगी से परिचय करते नजर आते हैं। एक्टर ने आकृति से उनका नाम पूछा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या अभिनेता ऐसे ही श्लो हैं। आगे आकृति ने कहा, ‘कुछ तो बोलो, मैंने सुना है बिहार के लोग बहुत चटपते होते हैं?’

फिल्मों के बारे में पवन सिंह ने पूछा सवाल
आगे दोनों कंटेस्टेंट के बीच सवाल-जवाब का दौर चलता रहता है। पवन सिंह ने पूछा, ‘यहां मुंबई में कबसे हो? कोई फिल्म किए हो?’ इसके जवाब में आकृति नेगी ने कहा, ‘नहीं, लेकिन मन है पर कोई मौका नहीं मिला।’ इसपर एक्टर ने कहा, ‘चलो हम दोनों करते है फिल्म।’

शो के बारे में 
‘राइज एंड फॉल’ में 16 कंटेस्टेंट शामिल हैं। इसमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी, कुबेर सैत, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, हास्य कलाकार कीकू शारदा, ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगर, व्लॉगर आरुष भोला और अरबाज पटेल और आकृति नेगी समेत भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी इसका हिस्सा हैं। ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर इसे होस्ट कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights