संपूर्ण समाधान दिवस मे कुल बाईस शिकायतें आई किसी भी शिकायत का नहीं हो सका निस्तारण

IMG-20210717-WA0053
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चार माह बाद लगे समाधान दिवस मे कम संख्या मे पहुंचे फरियादी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सहसवान । तहसील प्रांगण मे एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी देहात  सिद्धार्थ वर्मा की अध्यक्षता मे  लॉकडाउन के बाद करीब चार माह बाद लगे पहले  संपूर्ण समाधान दिवस मे केवल बाईस शिकायतें आई किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका ।  एडीएम नरेंद्र बहादुर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा समय से   तहसील में पहुंचे जिन की अध्यक्षता में समाधान  दिवस का आयोजन किया गया ।  लॉकडाउन के बाद करीब चार माह बाद पहला तहसील दिवस का आयोजन किया गया ।  मंगलवार को लगने वाले तहसील दिवस मे दिन का भी परिवर्तन किया गया है मंगलवार की जगह अब शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा ।  इससे पूर्व  तहसील दिवस का आयोजन बीते सोलह मार्च को हुआ था उसके बाद लॉकडाउन लग जाने के बाद लगभग चार माह बाद तहसील दिवस का आयोजन किया गया ।  लोगों को जानकारी नहीं होने और  शनिवार रविवार  का लॉक डाउन होने के कारण  शिकायतकर्ता  नहीं पहुँच सके  । एसडीएम ज्योति शर्मा तहसीलदार दीपक चौधरी , प्रेम कुमार थापा कोतवाल  पंकज लवानिया ने भी शिकायतों को सुना कुल बाईस शिकायतें आई जिसमे सबसे अधिक पुलिस बिजली और भूमि से संबन्धित थी । इस मौके पर सप्लाई इसपेक्टर नरेंद्र सिंह ,डॉ0 जुनेद महदी ,डॉ0 हरीनिवास यादव ,सहित तमाम  विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights