जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर हुई भव्य रोशनी व नातख्वानी,जुलूस -ए- मोहम्मदी निकला
वजीरगंज ( बदायूं ) | मदरसा इस्लामिया स्कूल में सुबह 8 बजे नगर के मुस्लिमों ने इकठ्ठे होकर एक दुसरे को ईद मीलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की | इसके बाद ये सभी लोग व मदरसे के बच्चों ने एक साथ मिलकर मस्जिदों व मदरसों से होते हुए जुलूसे मुहम्मदी निकाला | मो बनया में हिन्दू वर्ग के लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल कर एकता सौहार्द की मिसाल दी |
ईद मीलादुन्नबी पर सुबह से मुस्लिमों में अपने सरकार की विलादत से बड़ा ही जोश था | सुबह सुबह सभी लोग नए नए कपडे पहनकर खुशबु लगाकर मदरसा इस्लामिया स्कूल में इकठ्ठा हुए | मदरसे में अन्य मस्जिदों के इमाम व उलेमाओं ने लोगों को मुहम्मद साहब की ज़िन्दगी के बारे में बताया व नेक राह पे चलने की हिदायत की | इसके बाद सभी लोग हाथों में जश्ने ईद मीलादुन्नबी के झंडे लेकर नात्ख्व्वानी करते हुए कब्रिस्तान चांद मस्जिद मस्जिद एक मीनारा चाँद तारा मस्जिद दरगाह हजरत सूफी सिब्ते अहमद मस्जिद रफीकुल औलिया मदरसा फैजाने हुज़ूर नयी बस्ती जंगपुरा मदरसा हाफिज शहजाद खा मो बनिया होकर इस्लामिया स्कूल वापस आये | जिसके बाद मदरसे में फातिहा हुई और मुल्क में अमन चैन के लिए मखसूस दुआएं की गयीं | इस मौके पर हाफ़िज़ इशरत हाफ़िज़ अबरार हाफ़िज़ इरशाद हाफिज मौलाना शमीम खा हाफिज अबरार अहमद अब्दुल गफ्फार मुन्ने पहलवान हबीब एहसान खान शराफत दानिश नन्ने दरोगा जी , आफाक अहमद मंसूरी सुलेमान अंसारी आले अहमद कुरैशी शफी मुहम्मद निसार अहमद मंसूरी मोइनुद्दीन कुरैशी जाबिर सैफी हबीब फारूकी आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे |
दरगाहों मस्जिदों में भी हुआ जश्न
वजीरगंज ( बदायूं ) दरगाह हज़रत सूफी सिब्ते अहमद व मस्जिद रफीकुल औलिया पर ईद मीलादुन्नबी पर आकर्षक सजावट की गयी | रात में नमाज़ इशा के बाद उलेमाए किराम शायरों नात्ख्वानों ने कलाम व ख़िताब से नवाज़ा | फातिहा के बाद मुल्क व कौम के लिए मखसूस दुआएं की गयीं व तबर्रुक तकसीम हुआ | इस मौके पर हाफिज अबरार अहमद जौक वजीरगंजवी डा गुच्छन इरफ़ान हाफ़िज़ जीशान मुन्त्याज़ मंसूरी खलील मसूदी सादुल्ला क़ामरुज़्ज़मा शम्सुज्ज़मा असलम मोअज़्ज़िन आदि सैकड़ों अकीदत मंद मौजूद रहे | मदरसा हाफिज शेहजाद कादरी दारुल उलूम में जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर इस्लामिक झंडा फहराया गया मौलाना शमीम खान ने सरकारे दो आलम की पैदाइश के बारे में बताया | मस्जिद करीमी में जश्ने ईद मीलादुन्नबी नमाज़ के बाद मीलाद ख्वानी व फातिहा हुई | ईद मीलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद की भव्य सजावट की गयी ।मुमताजनगर की चाँद मस्जिद में भी जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर खूब सजावट हुई व नात्ख्वानी हुई | आखिर में इमाम हाफिज इरशाद ने फातिहा पड़ी | मदरसा फैजाने हुज़ूर व मदरसा मकबूले आम इस्लामिया स्कूल में नमाज़ के बाद इमाम साहब ने सीरते सरकार के बारे में लोगों को बताया |




















































































