बदायूं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षकों के सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टी0ई0टी0 पास होना अनिवार्य कर देने की आदेश से आहत प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने आज शिक्षक दिवस पर पर्व पर काली पट्टी बांधकर उक्त आदेश के खिलाफ ट्विटर पर हैश टैग “काला कानून वापस लो” अभियान चलाया। जिसके क्रम में जनपद बदायूं में भी जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में उक्त अभियान चलाया। जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्य समिति सदस्यों के साथ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर उक्त कानून को वापस लेने के लिए मा0 प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को टैग कर ट्विटर अभियान चलाया। जो लगभग पूरे दिन ट्रेंड में रहा। जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर को मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी संकट में है। इस निर्णय से शिक्षक परेशान है। इसलिए शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को न मनाकर अपने शोषण के खिलाफ एक्स पर अभियान चला कर अपनी आवाज मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया। यदि उक्त कानून वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर के शिक्षक सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, म्याऊं एवं जगत ब्लॉक के कार्य समिति सदस्य, श्वेता आर्य, रंजना, वीना राठौर, कुसुम आदि मौजूद रहे।