भोजीपुरा पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-16 at 7.45.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार असलम पुत्र सलीम कुरैशी निवासी डोहरिया पचदौरा, थाना भोजीपुरा ने थाना भोजीपुरा में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन चोरी हो गया है। इस संबंध में थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान थाना भोजीपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की पुत्र हरप्रसाद निवासी टोडरपुर, थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत को बुझिया नहर की पटरी से दोपहर 12:06 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल नंबर UP25EB6567 तथा एक सैमसंग A13 मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल और मोबाइल भोजीपुरा क्षेत्र से चोरी किए थे और उन्हें छिपाकर रखा था। वह मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल रिंकू भाटी की टीम शामिल रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights