यूपी: पश्चिम और दक्षिण के जिलों में मंगलवार को होगी जमकर बारिश, इन 22 जनपदों के लिए जारी हुई चेतावनी

Screenshot 2025-09-01 195651
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

यूपी में मानसूनी बरसात जारी है।  मंगलवार को मानसूनी बारिश का विस्तार पश्चिमी तराई इलाकों के साथ साथ दक्षिणी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर आदि में भी दिखाई देगा। माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी यूपी के 22 अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में अच्छी बारिश हुई।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 2 सितंबर को भी कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। 3 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में।यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights