मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में बड़े पैमाने पर पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा

September 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अवैध शराब पीकर दो लोगों के मरने के बाद जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा एक दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं अवैध शराब निर्माण को लेकर 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ में चार शराब भट्टी, 520 लीटर अवैध कच्ची शराब, 476 शराब पव्वे, 36 शराब के पाउच व 610 लीटर लहन बरामद किया गया। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा एक दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली में तीन अभियुक्त पकड़े गए , इनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब, 24 पव्वे, थाना प्रेमनगर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थाना कैंट पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार किया है इनके पास से तीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। थाना किला में 100 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थाना सुभाषनगर ने पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है , इसके पास 20 पव्वे शराब पकड़ी है । सीबीगंज पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है इनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब40 पव्वे के साथ बारादरी पुलिस ने तीन लोगों पकड़ा है। इज्जतनगर पुलिस ने छह लोगों के पास से 30 लीटर कच्ची शराब, 33 पव्वे, 17 पाउच देशी शराब बरामद किये हैं। थाना मीरगंज पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है इनके पास से 30 लीटर कच्ची 50 पव्वे , आंवला पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है उनके पास से 29 पव्वे, अलीगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है उसके पास से एक शराब शराब भट्टी, 150 लीटर लहन, 05 लीटर कच्ची शराब बरमाद की है। भमोरा पुलिस ने दो लोगो को गोरफ़्तारा किया है उनके पास से 34 पव्वे, विशारतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब, विशारतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर कच्ची शराब ,फरीदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है उसके पास से 23 पव्वे, फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है उनके पास से 30 लीटर कच्ची शराब,भुता पुलिस ने तीन लोगो को पकड़ा है उनके पास से1 शराब भट्टी, 38 पव्वे, 10 लीटर कच्ची शराब, 160 लीटर लहन, बिथरी चैनपुर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है इनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब, 38 पव्वे, फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक को पकड़ा है उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब, भोजीपुरा पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है उनके पास से 02 शराब भट्टी, 35 लीटर कच्ची शराब, 68 पव्वे, 300 लीटर लहन, बहेड़ी पुलिस ने 04 लोगों को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। शीशगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर कच्ची शराब,देवरनियां पुलिस ने तीन लोगो को पकड़ा है , उनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब, 19 पाउच, देवरनियां पुलिस ने तीन लोगों से 40 लीटर कच्ची शराब, 19 पाउच,बरामद किये हैं। शेरगढ़ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है उनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब, नबाबगंज पुलिस ने तीन लोगों के पास से 1 0 लीटर कच्ची शराब, 25 पव्वे , हाफिजगंज पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ा है , जिसके पास से 1 0 लीटर कच्ची शराब, क्योलड़िया पुलिस ने एक को पकड़ा है उसके पास से 15 पव्वे बरामद किये हैं। अनुरान आर्य ने बताया कि एक दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था , यह अभियान रुका नहीं है , इस अभियान को और बड़े पैमाने पर चलेगा। मादक पदार्थों को पकड़ने के लिए सदा कपड़ों में पुलिस को लगाया गया है , जिसके परिणाम शीग्रह आएंगे। बरेली के उप महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया है , अवैध शराब और मादक पदार्थों को पकड़ने के लिए परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights