राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेरा युवा भारत ने किया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Image 2025-08-29 at 6.45.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत बरेली की ओर से गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, सीनियर व जूनियर वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रिंसिपल अन्नु पाराशरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अर्चना सिंह राजपूत, मधु मौर्या, रश्मि मैडम और आकांक्षा मैडम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डायरेक्टर पुष्पा सिंह ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। यह तिथि मेजर ध्यानचंद की जयंती होने के कारण और भी विशेष महत्व रखती है। पुष्पा सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और अनेक स्वर्ण पदक दिलवाए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास भी करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत सरकार की ओर से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह दिवस युवाओं को खेलों में करियर बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights