दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से जलभराव, आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Screenshot 2025-08-29 171726
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जमकर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि 6 महीने में ही भाजाप की सरकार ने दिल्ली को डुबोकर रख दिया है।इससे पहले गुरुवार को भी दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की बारिश हुई थी। इस दौरान हुई कई इलाकों में हुए जलभराव और जाम से फिर दिल्लीवासी परेशान हुए। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.4 जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए थे। आईएमडी के अनुसार, 30 अगस्त यानी शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights