मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सकरी जंगल रोड के मामले में डीएम को सौंपा ज्ञापन

August 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने रोड बंद न करने का अस्वासन दिया है। उझानी बाईपास निर्माण कार्य कराने वाली कम्पनी द्वारा अढौली गाँव के पास सकरीजंगल उझानी रोड पर मिट्टी डालकर रोड बंद किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विगत दिनों ग्रामीणों ने विरोध कर बाईपास निर्माण कर रुकवा दिया था। कल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव मौके पर गए थे और कार्यदायी कम्पनी के अधिकारियों से वार्ता कर सकरी जंगल उझानी रोड को बंद किये जाने का विरोध किया था। निर्णय लिया गया कि गुरुवार को जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। इसी क्रम में आज दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आठ ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने भी अपने पत्र दिये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि बदायूँ से मथुरा फोर लेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है । जिसमें कासगंज से बदायूँ तक 56 किलोमीटर सड़क कार्य जी आर इंफ्राटेक लि कम्पनी करा रही है। इसके लिए उझानी बाईपास बनाया जा रहा है। कम्पनी के कर्मचारियों ने अढौली गाँव पर सकरीजंगल उझानी रोड को मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। अजीत यादव ने कहा कि इस सड़क के बंद होने से अहिरवारा , सकरीजंगल ,ठिरिया , पचौरा , निजामपुर , खिरिया , मौसमपुर ,बुर्रा , फतेहपुर , बेनीनगला , बेला , जलालपुर और रमजानपुर समेत पचास से अधिक गाँव की लाखों की आबादी का रास्ता बंद हो जाएगा। अगर सड़क बंद हो गई तो लाखों लोगों को पांच किलोमीटर घूमकर उझानी आना पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जिलाधिकारी से अढौली गाँव पर सकरीजंगल उझानी रोड के लिए अंडरपास निकालने की मांग की।उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर पूरी आबादी किसानों की है। लाखों किसान गन्ना , भूसा और आलू बेचने इसी सड़क से जाते हैं। बच्चे उझानी पड़ने इसी सड़क से जाते हैं। उन्होंने कहा लोग बाईपास बनाने के विरोध में नहीं हैं। लेकिन किसी भी कीमत पर सकरीजंगल उझानी रोड को बंद नहीं होने देंगे। जिलाधिकारी ने आस्वासन दिया कि सकरीजंगल उझानी रोड को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदाई संस्था और कम्पनी को समस्या के समाधान का आदेश जारी किया। आज के कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दीपक मिश्रा ,जिला सचिव व उझानी ब्लाक प्रभारी पुत्तन यादव , कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव , नीरज शर्मा , सुनील यादव ,राजवीर यादव , भरे सिंह , लालाराम , बच्चन खान , ऋषभ , अनिल शर्मा , संजीव यादव , इंजीनियर सतीश , आदेश यादव, आराम सिंह , सचिन यादव , हरवीर यादव , कैलाश चंद्र शर्मा , रामजस , पंकज , भावेश यादव , उदयवीर यादव , अवधेश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights