मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

आशा संगिनी संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान व सुविधाओं की मांग

August 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आशा संगिनी संघ की कार्यकत्रियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान और सुविधाओं की मांग उठाई। कार्यकत्रियों ने कहा कि लगातार अवगत कराने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में लिखा गया कि ब्लॉक रामनगर और भमोरा में चार वर्षों से ड्रेस का भुगतान लंबित है, जबकि फरीदपुर ब्लॉक में जून माह से ड्रेस और मासिक भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा कई ब्लॉकों में आशा संगिनी का सुपरविजन और हेल्थ बैलेंसेटर का भुगतान भी रुका हुआ है। कार्यकत्रियों का कहना है कि हेल्थ बैलेंसेटर, सी-बैक और आभा आईडी का भुगतान पिछले वर्ष से लंबित है, जिसके कारण कार्यकत्रियों को अपनी सेवाओं का उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सभी आशा संगिनियों के मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए उन्हें नए मोबाइल उपलब्ध कराए जाएं। संघ का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते भुगतान और सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। आशा संगिनी संघ ने सीएमओ से मांग की है कि सभी ब्लॉकों में दोबारा जांच कराई जाए और कार्यकत्रियों का लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने बालो में मीरा देवी , राजरानी, रामकीर्ति, मीरजहां , ममता, कविता , दिनेश कुमारी , फुलदेवी आदि मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights