बरेली / बदायूं। शहर के एक निजी बारात घर में शिक्षक नेता भारत सिंह की हाल में ही दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए परित्राण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों शिक्षक सहित कई राजनेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शिक्षक नेता भारत सिंह की मां का विगत 16 अगस्त को हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई थी। जिनका कि आज परिवार ने परित्राण पाठ का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डी पी भारती, पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, जिलामंत्री रामनरेश गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता बुधपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह राठौर, हेमचंद गौतम, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम,बीएसपी जिलाध्यक्ष रामप्रकाश त्यागी,मंडल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम, क्रांति कुमार, रक्षपाल सिंह, बी पी गौतम, शिक्षक नेता संजीव शर्मा, अरुण पांडे, हरीश दिनकर, निरभान सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह, अमित भास्कर, अंजुरानी, रीना रानी, इंजीनियर संघ मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, देवराज सिंह,प्रेमसिंह, सतेंद्र पाल सिंह,भारतीय बौद्ध महासभा के ज़िलाध्यक्ष, रघुवीर सिंह जिला महामंत्री नीटू सिंह वरिष्ठ समाजसेवी भीम सेन सागर,साहिब सिंह ,राजकुमार इत्यादि सैकड़ों शिक्षकों सहित गणमान्य लोगों ने शांतिपाठ में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।