जिलाधिकारी ने किया वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त

Screenshot 2025-08-23 200834
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को तहसील नवाबगंज के ग्राम मधुनगला स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूर्व में दिए गए निर्देशों का स्पष्ट असर दिखाई दिया। गौशाला में साफ-सफाई दुरुस्त मिली, वहीं गौवंशों को हरा चारा व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा था।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि बीमार गायों और नंदियों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था की गई है। गौवंशों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था थी और चारा-पानी के बर्तन भी साफ-सुथरे पाए गए।खण्ड विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्र की क्षमता 350 गायों की है, जबकि वर्तमान में यहां 417 गौवंश आश्रित हैं, जिनमें 219 गायें और 198 नंदी शामिल हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौवंशों को समय पर उच्च गुणवत्ता का भोजन दिया जाए और बर्तनों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो। उन्होंने उपजिलाधिकारी नवाबगंज को सप्ताह में एक बार गौशाला का अनिवार्य निरीक्षण करने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी गौवंश की प्राकृतिक मृत्यु होती है तो शव को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गहरे गड्ढे में नमक आदि डालकर ही दफनाया जाए, ताकि जंगली जानवर या कुत्ते उसे बाहर न निकाल सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे गायों की स्थिति, चारे-भूसे और साफ-सफाई पर निगरानी रखी जा सके। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी गौवंशों को गुड़ और चना खिलाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नवाबगंज उदित पवार, संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights