बरेली । नैनीताल रोड पर द ग्रैंड निरवाना होटल में क्लब में शराब पीकर हुई मारपीट तोड़ फोड़ कई घायल, मामला पहुंचा पुलिस तक पुलिस ने नहीं की एफआईआर दर्ज, किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। आपको बता दें कि बरेली स्थित द ग्रैंड निरवाना होटल में अभी जल्दी ही कुछ साल पहले नैनीताल रोड पर खोला गया है जिसमें रात तक लोग नाचते और गाते रहे जबकि सुप्रीम कोर्ट का साफ निर्देश है कि 10:00 बजे के बाद डीजे नहीं चलेगा उसके बावजूद भी वहां पर अश्लीलता का डांस होता रहा जिसके बीच सूत्रों का कहना है कि किसी लड़की से छेड़खानी हुई जिसके बाद वहां पर भयंकर मारपीट होने लगी जिसमें कई लोग घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां पर उनको छुट्टी दे दी गई।