आरएसएस के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख ने पंचतत्व पौधशाला में पंचत्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

WhatsApp Image 2025-08-16 at 6.43.26 PM (3)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दातागंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य ने रविवार को अतिप्राचीन पंचतत्त्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचे और वहाँ दर्शन कर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरणीय संतुलन का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “पंचतत्त्व का यह पावन स्थल हमें स्मरण कराता है कि प्रकृति और आध्यात्मिकता एक-दूसरे के पूरक हैं। धर्म तभी पूर्ण है जब हम धरती और जल की रक्षा करें।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दर्शन के उपरांत उन्होंने पर्यावरणीय पहल की जानकारी ली और विशेष रूप से “वॉटर वुमन” द्वारा संचालित तालाब एवं पौधशाला प्रकल्प की सराहना की। प्रमुख ने कहा, “तालाबों का पुनर्जीवन केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह गाँव-गाँव में हरियाली और जीवनदायिनी जैवविविधता का आधार है। वॉटर वुमन का यह कार्य पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।”

इस अवसर पर वॉटर वुमन ने भी भावुक शब्दों में कहा, “तालाब और वृक्ष केवल प्रकृति नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं। यदि हम इन्हें बचाते हैं तो वास्तव में हम जीवन बचाते हैं।”
इस दौरान उन्होंने पंचतत्व संस्था की संस्थापक वाटर वूमेन शिप्रा पाठक की पौधशाला का निरीक्षण करते हुए अब तक वहां किए जा रहे पर्यावरण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संस्था के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पर्यावरण प्रमुख ने शिप्रा के प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा उनके इस पुनीत कार्य में संघ परिवार भी उनका हरसंभव सहयोग करेगा। गूरा बरेला में पर्यावरण प्रमुख का संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय एवं अर्जिता ग्लोबल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने किया भव्य स्वागत

इसके बाद पर्यावरण प्रमुख ने संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय एवं अर्जिता कंप्यूटर सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहाँ चल रहे शैक्षिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि “शिक्षा और पर्यावरण, दोनों मिलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”

पंचतत्त्वेश्वर महादेव के दर्शन, वॉटर वुमन के प्रकल्प की प्रशंसा और शैक्षिक संस्थानों के निरीक्षण से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि धार्मिक आस्था, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और शिक्षा—तीनों का संगम ही भविष्य की सच्ची राह है।इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से विभाग प्रचारक सुधांशुजी एवं जिला प्रचारक भरत लाल के अलावा भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक,राकेश वर्मा,सतीश शर्मा,मनोज सोलंकी,शिवम् पांडे,पंकज मिश्रा, रघुबीर कश्यप,ठाकुर प्रवेश सिंह,नरेश पाल,रामबीर शाक्य समेत बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights