बदायूं। दी भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज नेकपुर में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात कॉलेज में विद्यालय की अध्यक्षा मीना देवी और प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तृत रूप से छात्रों को बताया गया साथ ही विद्यालय के अध्यापक विश्वनाथ सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह ,अरविंदर सिंह आदि ने छात्रों को देश के वीरों के बलिदान और स्वतंत्रता हमें किस प्रकार प्राप्त हुई विस्तृत रूप से बताया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कु0 माधवी शुक्ला के साथ साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा अंत में छात्रों और स्टाफ को मिष्ठान वितरण किया गया।