मीरगंज विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2025-08-13 at 7.02.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के संगठनात्मक जिला बरेली के सभी विधानसभाओं में मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा के नेतृत्व में मीरगंज विधानसभा के दुनका मंडल के शीशगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा, महिला व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजते वातावरण ने देशभक्ति का माहौल बना दिया।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जगाने का प्रयास हैl तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इन तिरंगा यात्राओं का उद्देश्य लोगो मे देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। तिरंगे की शान और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। आज का भारत विश्व में नई ऊँचाइयों को छू रहा है और इसमें जनता की एकता व राष्ट्रप्रेम की सबसे बड़ी भूमिका है। तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं, यही हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभक्ति की नई लहर पैदा कर रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखें और तिरंगे के सम्मान में सदैव एकजुट रहें। यह अभियान हमे भविष्य के लिए एक विकसित समृद्ध भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, राहुल साहू, अंकित शुक्ला, मंडल अध्य्क्ष मुनीश शर्मा, शिवम शर्मा, राम नरेश शर्मा, अनिल गंगवार, रामऔतार मौर्य, प्रमोद देवल, वीरपाल पांडेय, रामप्रकाश गुप्ता, अंकुश गुप्ता, वसीम अकरम, बबलू व स्कूल के छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights