बरेली। सरकार विकास कार्यों को लेकर लाखों रुपया खर्च कर रही है ताकि लोगों को बढ़िया सुविधाएँ मिल सके लेकिन कुछ ठेकेदार मनमानी तरीक़े से निर्माण कार्य में लापरवाही कर रहे है. इसका ताज़ा उदाहरण सामने आ या है बरेली से, जहाँ एक ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही हो रही हैं. दरअसल कुछ दबंग लोगो ने नाली पर अवैध चबूतरे बना रखें हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने पैसे लेकर कुछ घरो के चबूतरे नहीं तोड़े है, जिससे नाली निर्माण में बाधा हो रही है. यह पूरा मामला बदायूं रोड स्थित पटेल बिहार कॉलोनी का है, जहाँ इस समय सडक का निर्माण कार्य चल रहा है, नाली का निर्माण भी हो रहा है. नाली के निर्माण के लिए सभी घरों के चबूतरे तोड़े गये हैं लेकिन ठेकेदार ने कुछ घरो के चबूतरे छोड़ दिए हैं, जिससे सडक पर अतिक्रमण हो गया है और सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है. लोगों में इसी बात को लेकर आक्रोश है. नागेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वार्ड 7 में नगर निगम के द्वारा सडक व नाली का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से सभी घरो के चबूतरे तोड़ दिए गये हैं लेकिन एसके टिम्बर और केके फोटो स्टूडियो ने ठेकेदार से अपनी सांठगाँठ के दमपर चबूतरे नही तोड़ने दिए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति पैदा होगयी है. और सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है. जब ठेकेदार से इस बारे में कहा गया तो वो कह रहा कि हम अपने हिसाब से काम करेंगे.