उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 52 वें दिन प्रातः 10:00 बजे नेपाल सिंह सोलंकी मुन्नालाल जाटव ,भगवान दास जाटव, राजाराम जाटव ,रविंद्र सिंह तोमर क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति, युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं के,उपाध्यक्ष रफत अली अली उर्फ अन्ना भाई , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड एवं संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जब तक कोई जाए नगर पालिका के गंदे नाले का डाइवर्जन भैसोरा नदी तक नहीं होगा तब तक आंदोलन सत्याग्रह क्रमिक अनशन , धरना प्रदर्शन, चलता रहेगा। क्रमिक अनशन के बाद कांग्रेसियों ने ग्राम में अंदर कमल प्रताप सिंह जी के टय़ूब वैल पर बैठकर दिनांक 9 अगस्त 2025 की राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो लोगों को दिखाई। धरना स्थल जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोर पाल प्रजापति, युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस इनके साथ मजबूती से खड़ी और संघर्ष से ही रास्ता निकलेगा। धरना स्थल पर योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप ,मुन्नालाल ,राजाराम, तेजेन्द्र पाल कश्यप ,शैलेंद्र कुमार ,गंगा चरण, मानिकचंद सुरजीत, राजपाल, रामकुमार सुखराम ओमपाल, मुंशीलाल, बबलू, अरुण कुमार, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, पूजा, जय देवी मोहनी आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।