आम जनता में देशभक्ति की भावना का विकास और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि करना ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का है उद्देश्य

WhatsApp Image 2025-08-12 at 7.19.25 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। इस बार 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली में ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम 2 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी महानगर के काली बाड़ी मंडल, पंडित दीनदयाल मंडल, हर मिलाप मंडल, सी वी गंज मंडल, साईं नाथ मंडल द्वारा पांचों मंडलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा निर्देशन में पांचो मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जगह-जगह तिरंगा यात्रा का भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हर मिलाप मंडल में तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। उन्होंने कहा तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है हर घर तिरंगा लगना चाहिए और तिरंगा यात्रा में सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य , महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, देवेंद्र जोशी, प्रतेश पांडे , डॉ विमल भरद्वाज, डॉ विनोद पागरानी, बंटी ठाकुर, प्रदीप सक्सेना, निखिल कुमार, रोली पांडे, दिनेश गिरी, विपिन भास्कर, बबलू पटेल, डॉ बनवारी लाल शर्मा, विवेक पटेल, अतुल कपूर, अभिषेक गुप्ता , विशाल राठोर, योगेश कुमार, प्रमोद रघुवंशी, राम कृष्ण शुक्ला, एवं समस्त महानगर पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। कालीबाड़ी मंडल में तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से निकलकर कमिश्नरी गेट पर पहुंची जिसमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, कन्हैया राजपूत, अजय मौर्या, बृजेश प्रताप सिंह, रमन सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, इंद्रदेव, डॉ तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, डॉ प्रर्मेंद्र महेश्वरी, निवोदिता श्रीवास्तव, अतुल अग्रवाल, हरिशंकर, पुष्पेंद्र महेश्वरी, संजीव रस्तोगी, कठेरिया एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल मंडल में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत के नेतृत्व में मठ की चौकी से लेकर सर्वराज सिंह की कोठी के पास जाकर संपन्न की जिसमें महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, प्रभुदयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, गरिमा कमांडो एवं समस्त पार्षद, मंडल के पदाधिकारी प्रमुख रुप से मौजूद है सीवीगंज मंडल में तिरंगा यात्रा अजय मोर्या के नेतृत्व में निकाली गई जो स्लीपर रोड से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर फर जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का जगह जगह पर स्वागत हुआ जिसमें महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एड्वोकेट प्रमुख रुप से मौजूद है साईं नाथ मंडल की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह ने किया जिसमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह एवं समस्त पार्षद, मंडल के पदाधिकारी प्रमुख रुप से मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा भी तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आम जनता में देशभक्ति की भावना का विकास हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। उक्त के अन्तर्गत प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। जिसमें द्वितीय चरण के अंतिम दिवस पर तिरंगा रैली का जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की उपस्थिति में किया गया। तिरंगा रैली में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। यह तिरंगा रैली विकास भवन परिसर से आरम्भ होकर गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, थाना कोतवाली, प्रेमनगर एवं सीआई पार्क पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से हार्दिक अपील की गयी कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक अपने कार्यालयों, घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शासन की मंशा के अनुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। शासन के प्रयास से पिछले कुछ वर्षों में, यह राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव के जन भागीदारी आंदोलन के रूप में एक सफल अभियान बन चुका है।
‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों एवं शहीदों को याद करना तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करना है। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights