बदायूं। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपनी विधानसभा के ब्लॉक जगत, ब्लॉक म्यांऊ ब्लॉक और गाड़िया हरदोई पट्टी मे समर्थको के साथ तिरंगा यात्रा निकली । इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। यहां पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता की। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि हर वर्ग का ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। विधायक ने कहा कि इससे पहले की सपा सरकार में दिन दहाड़े लूट हत्या डकैती और बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम सत्ताधारियों के करीबी देते थे। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद सपाई गुंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र सिंह शाक्य ,के सी शाक्य,दिनेश कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष अवनीश शाक्य, ओमपाल राजपूत ,विदेश श्रीबास्तव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।