बदायूं- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज भारतीय जनता पार्टी उझानी ग्रामीण मंडल की नगर पंचायत कछला में नगर पंचायत कार्यालय से पतित पावनी मां गंगा मैया के पावन तट तक देश की आन, बान, शान तिरंगा यात्रा भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में भव्य, दिव्य आयोजन के साथ निकाली गई।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उझानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहित कुमार सिंह तोमर, अजय कुमार सिंह तोमर ex. मंडल अध्यक्ष, शिशुपाल सिंह शाक्य ब्लॉक प्रमुख उझानी, जगदीश सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत कछला, नवनीत शाक्य, मुनीश राघव,मुकेश तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण,विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।