भाजपा विधायक महेश गुप्ता के जन्मदिन पर 69 बहनों ने उन्हें राखी बांधी,दीर्घ आयु की कामना

WhatsApp Image 2025-08-11 at 3.57.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के जन्मदिवस पर 69 बहिनों ने उनके आवास पर पहुंचकर बांधी राखी और उनकी लंबी आयु की कामना। सदर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता का जन्मदिन था सुबह से ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बधाई देने बालों की उमड़ी भीड़। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र के माध्यम से एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सहित प्रदेश के विधायक एवं सांसदों ने फेसबुक ब फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ जनपद के हजारों कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं हिन्दू एवं मुस्लिम समाज की 69 बहिनों ने विधायक को राखी बांधकर जन्मदिन को और खास बनाया, क्योंकि सदर विधायक का यह 69 वा जन्मदिन था इसलिए 69 बहिनों ने कलाई पर रखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सभी बहिनों का माननीय गणों का भाजपा का पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का एवं समर्थकों का आभार प्रकट किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights