किसानों का हित ही यूनियन का मुख्य उद्देश्यःबबलेश
बिल्सी। आज तहसील क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में अरुण सिंह के आवास पर भारतीय
किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक जिलाध्यक्ष बबलेश सिह राठौड़ की मौजूदगी
में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ
ही यूनियन को और मबजूत बनाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर कमेटी का गठन का
किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूनियन क्षेत्र में लगातार किसानों के हितों के
लिए काम कर रही है। यहीं कारण है कि यूनियन से क्षेत्र के किसान जुड़ते जा रहे है।
उन्होने कहा कि यूनियन अपने मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करती
रहेगी। किसानों का हित है यूनियन में सर्वोपरि है। गांव निवासी रामबाबू शर्मा-
अधयक्ष, अमन कुमार, ओमकार सिंह जयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, शिशुपाल सिंह-
संयोजक, अरुण सिंह-उप संयोजक, आसेन्द सिंह, गिरजा शंकर शर्मा- सचिव, अनोज
सिंह- महासचिव, रावेंद्र सिंह-सचिव बनाया गया।
