आईएमसी ने अनीस सकलैनी को बनाया महानगर अध्यक्ष, टीम की घोषणा

WhatsApp Image 2025-08-10 at 6.07.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना मोहम्मद तौकीर रजा खां के निर्देश पर आईएमसी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर नफीस खान ने वार्ड 62 चक महमूद के पार्षद अनीस सकलैनी को आईएमसी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आईएमसी नेता नदीम खान ने की। मनोनयन पत्र प्राप्त करते ही नव-नियुक्त महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी ने अपनी महानगर इकाई की घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों पर खरे उतरेंगे, संगठन को मजबूती देंगे और हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। डॉक्टर नफीस खान ने विश्वास जताया कि अनीस सकलैनी ईमानदारी और मेहनत से संगठन को मजबूत करेंगे। वरिष्ठ नेता नदीम खान ने भी उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नवगठित महानगर इकाई में महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी, महासचिव शहरोज बुखारी, मोहसिन अख्तर, फराहज खान, शहर विधानसभा अध्यक्ष कामरान अहमद, कैंट विधानसभा अध्यक्ष सैयद रिहान अली , वरिष्ठ मीडिया प्रभारी मोईन सिद्दीकी ,उपाध्यक्ष अरशद उल्लाह, आरिफ खान, नदीम खान, रिजवान नियाजी, अजीम खान, शाहबाश कुरैशी, महानगर प्रवक्ता मुस्तफा नूरी , सचिव आरिफ मंसूरी, शानू खान, मोहम्मद साजिद, राशिदल खान, काशिफ खान, जियाउल, नौशाद खान, फरीद खान, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य में नायाब खान उर्फ नम्मा खान, महानगर उपाध्यक्ष सय्यद मुनीर मियां को बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights