भाजपा का जनाधार ख़त्म हो रहा है इसी लिए भाजपा को छोड़ हमारी पार्टी में लोग शामिल हो रहे – शिव चरन कश्यप
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मज़बूत करने, जनसमस्याओं को उठाने तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने पर व्यापक चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा, “समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा का सच्चा सिपाही है। जनआंदोलन की नींव बूथ और सेक्टर पर ही रखी जाती है। हमें हर गाँव, हर मोहल्ले में जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है। अब भाजपा का जनाधार ख़त्म हो चुका है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरी सरकारी मशीनरी भीड़ जुटाने में लगी रही, लेकिन फिर भी पंडाल खाली रह गया जनता अब सब समझ रही है।”पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा, “जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार जश्न और दिखावे में मशगूल है। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक ताकत है जो हर पीड़ित की आवाज़ बनकर खड़ी होती है।”

बैठक का संचालन पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।रामनाथ पटेल पूर्व प्रधान अदलाखिया अपने सैकड़ों साथियों के भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए उनका भी जोरदार स्वागत किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, संजीव यादव ‘दानू’, मो. मुस्ताक अहमद,शिव प्रताप यादव, सुरेंद्र सोनकर,नदीम अली,जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप,तनवीर इस्लाम,डॉ जीराज यादव,मुकेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, हाजी शव्वीर अहमद, भद्रासेन गंगवार, असलम खान, स्मिता यादव,भारती चौहान, सीमा श्रीवास्तव, पल्लवी सक्सेना,डॉ. जीराज यादव, काशीराम भारती,अतुल पराशरी,आशु गंगवार,प्रमोद यादव,हृदेश यादव, एस पी सिंह,आरिफ अली,जुनेद रजा,संजय सिंह,खालिद राना अभीषेक यादव,शरद वीर यादव,राजेश यादव,रितेश यादव,अमरीश सिंह,विशाल कश्यप,संजीव कश्यप संदीप मौर्य आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































